ग्राम सोडलपुर से बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया

ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया

हरदा 13 जुलाई 2022 – रहटगांव तहसील के ग्राम सोडलपुर में हंसावती नदी में अचानक तेज बारिश के बाद जल भराव की स्थिति निर्मित होने पर रात्रि 2 बजे जिला मुख्यालय से एसडीईआरफ़ की टीम पहुंची व रहटगांव से होमगार्ड की टीम भी पहुंची।

200 से अधिक लोगो को सुरक्षित स्थान पहुँचाया

डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट मयंक कुमार जैन ने बताया कि दोनों टीमों ने ग्राम सोडलपुर में 200 से अधिक महिला, बच्चे एवं बुजुर्गों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया। इस दौरान कंपनी कमांडर भूपेंद्र ठाकुर, प्लाटून कमांडर सुश्री रक्षा राजपूत व अन्य अधिकारियों ने मॉनिटरिंग की।

हरदा में 55.9, टिमरनी में 195.6 व खिरकिया में 40.4 मि.मी. वर्षा दर्ज

जिले में गत चौबीस घंटों में 97.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 55.9 मि.मी., टिमरनी में 195.6 मि.मी., खिरकिया में 40.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई।

इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 607.3 मि.मी., टिमरनी में 770.2 मि.मी., खिरकिया में 362 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस तरह इस वर्ष अब तक जिले में 579.8 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है।

अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 13 जुलाई तक 217.6 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी। गत वर्ष 13 जुलाई तक हरदा तहसील में 296.6 मि.मी., टिमरनी में 260.1 मि.मी., खिरकिया में 96.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई।


  • हरदा न्यूज़: ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 8 मकान जलकर खाक, ट्रैक्टर और मवेशी भी जले

    हरदा न्यूज़: ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 8 मकान जलकर खाक, ट्रैक्टर और मवेशी भी जले

    हरदा (Harda Local News): मध्य प्रदेश के हरदा जिले से 12 अप्रैल की दोपहर एक बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आई है। हरदा जिले के रहटगांव तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बडझिरी (Badjhiri) में एक भीषण अग्निकांड हुआ है, जिसने देखते ही देखते कई हंसते-खेलते परिवारों को सड़क पर लाकर खड़ा कर…


  • आज का हरदा मंडी भाव – Harda Mandi Bhav Today

    आज का हरदा मंडी भाव – Harda Mandi Bhav Today

    आज के आज का हरदा मंडी भाव – Harda Mandi Bhav Today मे आपको मूंग, सोयाबीन, मटर, सरसों, गेहू, काटू चना एवं अन्य फसलो के दैनिक भाव की जानकारी मिलेगी है। हरदा मंडी मध्यप्रदेश की मुख्य मंडियों मे से एक है, यहाँ कई प्रकार की फसल की नीलामी की जाती है, सभी फसलों के भाव नीचे दिये गए है। हरदा…


  • आज का छिंदवाड़ा मंडी भाव | Chhindwara Mandi Bhav Today

    आज का छिंदवाड़ा मंडी भाव | Chhindwara Mandi Bhav Today

    किसान भाइयो, इस पोस्ट मे आपको आज का छिंदवाड़ा मंडी भाव (Chhindwara Mandi Bhav Today) मे लहसुन गेहू, देसी चना, सोयाबीन, मसूर, मटर, मक्का, इमली, गुड, महुआ आदि फसलों के ताजा मंडी भाव की जानकारी प्राप्त होगी। Chhindwara Mandi Bhav Today – आज का छिंदवाड़ा मंडी भाव मध्यप्रदेश की अन्य मुख्य मंडियों के भाव देखे…


apnaharda

हरदा की खबरों के साथ अन्य रोचक जानकारी आपतक साधारण भाषा में पहुंचाते हैं।

Leave a Comment